IPL 2023 | LSG | DC |
News

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराकर लखनऊ सुपर जाएंट्स को 16वें सीजन में मिली पहली जीत

IPL 2023 Lucknow Super Giants -LSG VS Delhi Capitals: आईपीएल 2023 के दूसरे मैच में शनिवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल की सेना के आगे दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वार्नर की टीम कुछ नहीं कर सकी। इसके साथ ही लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2023 की शुरुआत जीत के साथ की। लखनऊ की जीत में तेज गेंदबाज मार्क वुड की घातक गेंदबाजी का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 5 विकेट लिए।

वार्नर ने टॉस जीता और लखनऊ को बैटिंग करने को कहा

दिल्ली की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 194 रन का टारगेट दिया। लखनऊ के लिए काइल मेयर्स ने 73 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। दिल्ली की टीम ने दूसरी पारी में 20 ओवर में 9 विकेट पर कुल 143 रन ही बनाए। इस तरह उसे लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 50 रन से हरा दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत की हैट्रिक भी लगाई

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से काइल मेयर्स ने 73 रन के अर्धशतक के बाद मार्क वुड 14 रन देकर पांच विकेट लिये। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस तरह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत की हैट्रिक भी लगायी। मेयर्स जब 14 रन के स्कोर पर थे, तभी उनका एक कैच दिल्ली कैपिटल्स के खलील अहमद के हाथ से छूट गया था। इस जीवनदान के बाद उन्होंने दो चौके और सात छक्कों के साथ जोरदार पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने पारी का पहला छक्का चौथे ओवर में चेतन सकारिया (53 रन देकर दो विकेट) पर लगाया।

Also Read: IPL 2023 Matches Begin: हार्दिक पांडया की GT के आगे नहीं चली धोनी की CSK की सेना, उद्घाटन मुकाबले की ऐसे हुई भव्य शुरुआत

इससे लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ी मदद मिली। लखनऊ की टीम ने छह विकेट पर 193 रन बनाए। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर की सात चौकों की मदद से 56 रन की जुझारू पारी भी उनको हार से नहीं बचा पाई।

पांचवें ओवर में वुड ने दिल्ली को दोहरे झटके दिये। इसमें उन्होंने साव के बाद अगली ही गेंद पर मिचेल मार्श को जीरो पर बोल्ड कर दिया। इन दोहरे झटकों से टीम उबर नहीं सकी। वॉर्नर की मदद के लिए उतरे राइली रूसो (30 रन, तीन चौके, एक छक्का) ने अच्छा खेल दिखाया, पर उनकी 20 गेंद की पारी बिश्नोई ने खत्म कर दी।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।