Site icon Cricketiya

आईपीएल 2023: 11 अरब डॉलर का हुआ फटाफट क्र‍िकेट, 16 साल में 4 गुना बढ़ी प्राइज मनी

IPL 2023 | Auction | Franchise |

फ्रेन्चाइजी जितना खर्च कर रहे हैं, उससे ज्यादा उनके फायदे हो रहे हैं। (फोटो- सोशल मीडिया)

आईपीएल आया तो क्रिकेट में तगड़ा पैसा लाया। कई खिलाड़ियों पर धन की बरसात हुई। कई इस बरसात में भीग कर गुम हो गए तो कई ने लगातार अपना दमखम दिखा कर जलवा बरकरार रखा। जानते हैं आईपीएल से अरबपति बने कुछ खिलाड़ियों के बारे में।

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने IPL से 178 करोड़ रुपये कमाए

रोहित शर्मा ने आईपीएल से 178 करोड़ रुपए कमाए। विराट कोहली ने भी इतनी ही कमाई की। एमएस धौनी की आईपीएल से कुल कमाई 176.84 करोड़ रुपए रही। सुरेश रैना ने 110 करोड़ रुपए की कमाई की। रविंद्र जडेजा इनसे एक करोड़ रुपए कम, यानी 109 करोड़ रुपए कमाए। सुनील नरेन ने 107.2 करोड़ रुपए कमाए, जबकि एबी डिविलियर्स ने 102.5 करोड़ की कमाई की।

सैम करण को 18.50 करोड़ रुपये देकर पंजाब किंग्स ने खरीदा था

सुरेश रैना एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते थे, लेकिन आईपीएल ने उनकी किस्मत बदल दी। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में चौथे नंबर पर हैंं। आईपीएल सीजन 2023 से पहले द‍िसंबर 2022 में म‍िनी ऑक्‍शन हुआ था। सैम करण इसमें ब‍िके सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें 18.50 करोड़ रुपए देकर पंजाब किंग्स ने खरीदा।

न‍िकोलस पूरन और युवराज सिंह को 16-16 करोड़ रुपये में खरीदा गया

इस म‍िनी ऑक्‍शन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन रहे। उन्हें 17.50 करोड रुपए देकर मुंबई इंडियंस ने खरीदा। चेन्नई सुपर किंग्स के बेन स्टोक्‍स 16.25 करोड़ रुपए में खरीदे गए थे। क्रिस मॉरिस भी इतने ही रुपए में बिके थे। न‍िकोलस पूरन और युवराज सिंह दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके लिए इनकी फ्रेंचाइजी टीमों ने 16-16 करोड़ रुपए खर्च किए। पूरन को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने खरीदा तो युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स ने।
Also Read: इस क्र‍िकेटर ने पहली कमाई से प‍िता की याद में गुदवाया टैटू- जान‍िए जीवन के कई सच बयां करने वाली मह‍िला क्रि‍केटर्स की ये कहान‍ियां

बताया जाता है कि आईपीएल आज की तारीख में 10.9 अरब डालर का खेल बन चुका है। दिसंबर 2022 में मिनी ऑक्शन में आईपीएल के फ्रेंचाइजी ने 164 करोड़ रुपए खर्च किए। टीमों ने खिलाड़ी खरीदने के लिए 551.7 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। आईपीएल के 2 साल के स्पॉन्सरशिप के लिए टाटा ने 670 करोड़ रुपए दिए हैं।

आईपीएल में कुल 46.5 करोड रुपए बतौर प्राइज बांट द‍िए जाएंगे। 2023 के विजेता को प्राइज मनी के रूप में 20 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। जबकि रनर अप टीम को 13 करोड़ और प्ले ऑफ राउंड में जाने वाली 2 टीमों को 7-7 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी तो विजेता टीम को 4.8 करोड़ बतौर प्राइज मिले थे। रनर अप टीम को 2.4 करोड़ रुपए दिए गए थे। 2009 में भी ऐसा ही रहा था। लेक‍िन, इसके बाद से बढ़ते-बढ़ते व‍िजेता टीम की प्राइज मनी 20 करोड़ तक पहुंच गई है।

Exit mobile version