Mahendra Singh Dhoni: | महेंद्र सिंह धौनी ने यह भी बताया कि उनके दिमाग में सच‍िन तेंदुलकर का सपना सच करने की भी बात चल रही थी। वे दोनों वर्ल्ड कप के बारे में यही सब बातें किया करते थे।Mahendra Singh Dhoni । Dhoni Flight Video
News

Mahendra Singh Dhoni को प्लेन में एयर होस्टेस ने दी कमाल की चीज़, देखती रह गई साक्षी, वीडियो वायरल

इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) यूं तो सोशल मीडिया से कोसो दूर रहते हैं लेकिन अक्सर देखा गया है कि ट्रैवल के दौरान वो अपने साथ गैजेट्स हमेशा रखते हैं। आपमें से बहुत लोगों को ये जानकर हैरानी हो सकती है कि एमएस धोनी मोबाइल या टैबलेट में गेम भी खेलते हैं। फ्लाइट में बैठकर टैबलेट में गेम खेलते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फ्लाइट में एक एयर होस्टेस ने धोनी को चॉकलेट से भरी ट्रे दी और चॉकलेट लेने के लिए कहा। एयर होस्टेस ने धोनी को एक चिट्ठी भी दी जिसे पढ़कर धोनी के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।

धोनी का मजेदार वीडियो वायरल

दरअसल इंडिगो की इकॉनमी क्लास में धोनी सफर कर रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एयर होस्टेस माही के पास आती है और एक नोट देती है। नोट के साथ वो माही को चॉकलेट और मिठाई की पेशकश करती है। एमएस धोनी ओमानी खजूर का एक पैकेट उठा लेते हैं। इसके बाद एयर होस्टेस धोनी से बातचीत भी करती हुई दिखाई देती है। वीडियो में धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी मौजूद थीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयर होस्टेस का नाम नितिका है और वो धोनी की फैन हैं।

आईपीएल का नेक्स्ट सीज़न खेलेंगे धोनी

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कमेंट्स में धोनी से पूछा कि घुटना कैसा है ? बता दें कि IPL 2023 के विनर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस महीने की एक तारीख को घुटने की सर्जरी करवाई थी। धोनी आईपीएल के इस पूरे सीजन में चोटिल घुटने के साथ खेले थे। मैच के दौरान धोनी को कई बार लंगड़ा कर चलते हुए भी देखा गया था।

Also Read: युवराज सिंह ने कोहली और धोनी पर किए बड़े खुलासे, विराट फैंस खुश तो धोनी के फैंस हुए नाराज़

हालांकि अच्छी बात ये है कि धोनी अभी सन्यास लेने के बिलकुल भी मूड में नहीं हैं। IPL 2023 के फाइनल के बाद धोनी ने साफ कहा था कि अगर आप हालात को देखें तो सन्यास लेने का ये सबसे अच्छा वक्त है लेकिन मेरे लिए अभी संन्यास लेकर सभी को धन्यवाद कह देना काफी आसान रहेगा लेकिन मुश्किल काम होगा कि 9 महीने तक मेहनत करके नेक्स्ट आईपीएल सीजन खेलना। जितना प्यार मुझे चेन्नई के फैंस से मिला है इसके लिए मैं अपने फैंस को आईपीएल का एक और सीजन खेलकर उन्हें गिफ्ट देना चाहता हूं।