Gautam Gambhir Praises Rohit Sharma, Gautam Gambhir
News

Gautam Gambhir Praises Rohit Sharma: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज Gautam Gambhir ने Rohit Sharma की जमकर तारीफ, फैंस हो जायेंगे गदगद

Gautam Gambhir Praises Rohit Sharma: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज Gautam Gambhir ने भारतीय कप्तान Rohit Sharma की एशिया कप जीतने के बाद जमकर तारीफ की है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर 8वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है।

Gautam Gambhir: रोहित महान कप्तान है

Gautam Gambhir ने कहा कि, “रोहित शर्मा एक महान कप्तान है और वो हमेशा से एक शानदार लीडर रहे है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 5 IPL ट्रॉफी और 2 एशिया कप जीते हैं। लेकिन उनकी असली परीक्षा वर्ल्ड कप में होगी। और मुझे ये पक्का यकीन है कि ये टीम फाइनल तक जरूर जायेगी।”

यह पहली बार नहीं है और न ही आखिरी बार जब गंभीर ने रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ की है। इसके पहले भी वो कई बार रोहित की कप्तानी की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने तो यहां तक कहा है कि रोहित शर्मा इकलौते ऐसे कप्तान है जिन्होंने उन्हें रातों में जगाए रखा है।

Gautam Gambhir Praises Rohit Sharma: अनगिनत रातें जगाई है 

उन्होंने कहा था कि जब भी आईपीएल में उनकी टीम का मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ होता था। तो उन्हें नींद नहीं आती थी क्योंकि रोहित शर्मा उनपार हावी हो जाते थे। आपको बता दें, कि रोहित शर्मा को साल 2013 में आईपीएल की कप्तानी मिली थी जिसके बाद से ही उनका करियर परवान चढ़ने लगा था।

बीच सीजन में कप्तानी मिलने के बाद भी उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बनाया था। वो भी तब जब उनकी टीम प्वाइंट्स टेबल में नीचे संघर्ष कर रही थी। उसके बाद से रोहित शर्मा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 बार खिताब ही नहीं जीती है बल्कि लगातार 2 बार खिताब भी जीता है। जो इसके पहले सिर्फ M S Dhoni की चेन्नई सुपर किंग्स ने ये कारनामा किया था।

Team India: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है पहला मुकाबला 

वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं है। और भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला वर्ल्ड कप की प्रमुख दावेदार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेलना है। जबकि भारतीय टीम के लिए चिंता की बात सिर्फ यही है कि Shreyas Iyer और Axar Patel चोटिल चल रहे है। उनके वर्ल्ड कप से पहले फिट होने की संभावना जताई जा रही है।

आकाश अवस्थी, दिल्ली विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन के छात्र है। इनकी खेल और राजनीति में विशेष दिलचस्पी है और उन मुद्दों पर लिखना पसंद करते है।