Gautam Gambhir on Rohit Sharma, MS Dhoni
News

Gautam Gambhir on Rohit Sharma: भारत के सलामी बल्लेबाज Gautam Gambhir ने क्यों की M S Dhoni की तारीफ, वजह जानकर घूम जायेगा सिर

Gautam Gambhir on Rohit Sharma: भारत के कप्तान Rohit Sharma ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे कर लिए है। Rohit ने ये विशेष उपलब्धि बहुत ही खास तरीके से पूरी की। Rohit ने Matheesa Pathirana को छक्का जड़कर वनडे में अपने 10,000 रनों का कीर्तिमान पूरा किया।

Gautam Gambhir on Rohit Sharma: धोनी की भी तारीफ बनती है

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज Gautam Gambhir ने Rohit Sharma की इस खास उपलब्धि के बाद न सिर्फ Rohit को बल्कि M S Dhoni की भी तारीफ की है।

Gambhir ने कहा कि, “रोहित आज जो कुछ भी भी है वो सिर्फ धोनी की वजह से ही है।”

Gautam Gambhir की ये बात बहुत हद तक सही भी है। क्योंकि अगर Dhoni Rohit Sharma से ओपनिंग नहीं कराते तो शायद Rohit का करियर इस मुकाम तक नहीं पहुंचता जिस मुकाम पर वो आज है। या फिर Dhoni अगर Rohit पर भरोसा नहीं करते तो वो भारत के लिए आगे शायद ज्यादा क्रिकेट भी नहीं खेल पाते।

Rohit Sharma: ओपनिंग करना साबित हो गए वरदान

Rohit ने साल 2007 से 2012 के बीच 81 पारियों में 30.43 की औसत से 1978 रन बनाए थे। जिसमें 2 शतक और 12 अर्धशतक शामिल थे। जबकि ओपनिंग मिलने के बाद Rohit ने साल 2013 से 2016 के बीच 66 पारियों में 53.44 के औसत से 3153 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 8 शतक और 17 अर्धशतक जड़ थे। इस दौरान Rohit ने 2 दोहरे शतक भी मारे थे।

जबकि टीम के उपकप्तान बनने के बाद Rohit के कैरियर में और उछाल देखने को मिला। Rohit ने साल 2017 से 2020 के बीच 70 पारियों में 65.31 के औसत से 3984 रन बनाए थे। जिसमें 19 शतक और 14 अर्धशतक भी शामिल थे। जबकि 2021 से अभी तक Rohit ने 24 पारियों में 45.80 की औसत से 916 रन बनाए है। जिसमें 1 शतक और 8 अर्धशतक शामिल है।

M S Dhoni: टैलेंट को अच्छी तरह जानते है धोनी

Rohit Sharma ने खुद भी इस बात को माना था कि वो जो कुछ भी है उसमें Dhoni का योगदान बहुत ज्यादा है। ऐसा नहीं है कि इसमें Rohit की मेहनत नहीं है लेकिन अपने कैरियर के शुरुआती 5–6 सालों में मौकों को बर्बाद करने के बावजूद भी Dhoni ने उनपर विश्वास बनाए रखा। Dhoni ने न सिर्फ Rohit पर विश्वास किया बल्कि वनडे में उनसे ओपनिंग कराने के फैसले ने उनकी किस्मत ही बदल दी।

आकाश अवस्थी, दिल्ली विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन के छात्र है। इनकी खेल और राजनीति में विशेष दिलचस्पी है और उन मुद्दों पर लिखना पसंद करते है।