Site icon Cricketiya

Virat Kohli: विराट कोहली और एम एस धोनी का जलवा बरकरार, इंटरनेट की दुनिया में भी छाए

Virat Kohli, M S Dhoni

Virat Kohli: भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और एम एस धोनी। (फोटो फेसबुक)

Virat Kohli: विराट कोहली (Virat Kohli) और एम एस धोनी (M S Dhoni) भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के दो सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ी है। इनके फैंस दुनिया भर में मौजूद है और वो इन सितारों की एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर सकते है। सोशल मीडिया में भी दोनों खिलाड़ी काफी छाए रहते हैं। इसके बावजूद कि धोनी सोशल मीडिया पर यदा–कदा ही नजर आते है। आए दिन दोनों कोई न कोई रिकॉर्ड बनाते रहते है। इस बार दोनों ही खिलाड़ियों ने एक और कारनामा करके दिखाया है।

विकिपीडिया (Wikipedia) के आंकड़ों के अनुसार जून 2023 में दोनों खिलाड़ी टॉप 10 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी बन गए है। सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली सूची में विराट कोहली 7वें स्थान पर थे तो वहीं एम एस धोनी 9वें स्थान पर थे।

विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला पेज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2023) 2023 का फाइनल था। इसको 19 लाख 10 हजार 580 लोगों ने सर्च किया था। वहीं नंबर 2 पर वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के बारे में सर्च किया गया था। इसे 16 लाख 40 हजार 76 लोगों ने सर्च किया था। जबकि नंबर 3 पर वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स 2023 (World Cup Qualifiers 2023) के बारे में सर्च किया गया था। इसको 11 लाख 88 हजार 386 लोगों ने सर्च किया था।

वहीं विराट कोहली विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले पेज में 7वें नंबर पर थे। उनको 5 लाख 80 हजार 387 लोगों ने सर्च किया था। जबकि एम एस धोनी इस सूची में 9वें नंबर पर काबिज थे। उनको 4 लाख 99 हजार 66 लोगों ने सर्च किया था।

बता दें, कि धोनी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके है और सिर्फ आईपीएल (IPL) में ही नजर आते है। उन्होंने 15 अगस्त 2020 को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अभी उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने पांचवा खिताब जीतकर सबसे ज्यादा खिताब जीतने की बराबरी कर ली है। चेन्नई ने फाइनल में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। धोनी इस समय अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ (Let’s Get Married) का चेन्नई में प्रमोशन करने में लगे हुए है।

वहीं विराट कोहली इस समय भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर गए है। जहां वो 2 टेस्ट और 3 वनडे मैचों में हिस्सा लेंगे। इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप (World Cup) के लिए कोहली और टीम इंडिया (India) पूरी कोशिश कर रही है।

Exit mobile version