Site icon Cricketiya

Harry Brook: इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Ashes, Harry Brook, Pat Cummins

Harry Brook: इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रुक। (फोटो फेसबुक)

हैरी ब्रुक (Harry Brook) दुनिया के उभरते हुए सितारे है। इसका प्रमाण उन्होंने अभी तक खेले गए मैचों में ही दे दिया है। उन्होंने जिस अंदाज में बल्लेबाज की है उस अंदाज में बहुत सारे खिलाड़ी खेल लेते है लेकिन जिस तरीके से निरंतरता हैरी ब्रुक ने दिखाई है उसको बहुत ही कम खिलाड़ी इस अंदाज में खेलते हुए कायम रख पाते है।

हैरी ब्रुक ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ खेले गए तीसरे मैच में अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। ब्रुक अपने छोटे से कैरियर में ही बड़े कारनामे कर चुके है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए तीसरे मैच में अपने टेस्ट कैरियर में 1000 रन पूरे कर लिए है। ब्रुक टेस्ट क्रिकेट में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने 1000 रन बनाने के लिए मात्र 1058 गेंदों का सामना किया। जो टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने के लिए सबसे कम है।

इसके पहले गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1000 रन न्यूजीलैंड के कॉलिन डी ग्रैंडहोम (Collin DeGrandhome) ने बनाए थे। ग्रैंडहोम ने 1140 गेंदों में 1000 रन बनाए थे। ग्रैंडहोम का ये रिकॉर्ड काफी कम समय के लिए काबिज रह सका।

बता दें, कि हैरी ब्रुक ने साल 2022 में साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। हालांकि ब्रुक अपने पहले मैच में कुछ खास नहीं कर सके थे। ब्रुक ने अपने पहले मैच में मात्र 12 रन बनाए थे। ब्रुक ने पाकिस्तान (Pakistan) और न्यूजीलैंड के दौरे पर बहुत रन बनाए थे जिसके चलते उनके टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 9 पारियों में सबसे ज्यादा रन हो गए थे। ब्रुक ने अपनी 9 पारियों में 807 रन बनाए थे।

ब्रुक ने अपने 10वें मैच में ही 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। उनके 17 पारियों में 64.25 के औसत से 1028 रन हो गए है। जिसमें 4 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। ब्रुक ने अपने टेस्ट कैरियर में मात्र 1090 गेंदों का ही सामना किया है। वैसे तो टेस्ट क्रिकेट में स्ट्राइक रेट का कोई महत्व नहीं होता है लेकिन ब्रुक का टेस्ट में स्ट्राइक रेट 94.31 का है।

Exit mobile version