Australia Tour Of South Africa 2023, Mitchell Marsh
News

Australia Tour Of South Africa 2023: Mitchell Marsh की तूफानी पारी के आगे उड़ी अफ्रीकी टीम

Australia Tour Of South Africa 2023: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी 20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को पहले मैच में बुरी तरह से पराजित करके सीरीज में 1–0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीका को पहले मैच में 111 रनों के बड़े अंतर से हराया है। सीरीज का दूसरा मैच 1 सितंबर को खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। Travis Head ने पारी की दूसरी ही गेंद में छक्का जड़कर ऑस्ट्रेलिया के इरादे जाहिर कर दिए। लेकिन हेड अगली ही गेंद पर आउट हो गए। पहली बार ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे मिचेल मार्श ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं किया। 

Mitchell Marsh: मार्श ने किसी को भी नहीं छोड़ा

Mitchell Marsh ने Lungi Ngidi के दूसरे ही ओवर में 20 रन ठोक डाले। अपने डेब्यू मैच में Matt Short भी बेखौफ होकर खेल रहे थे। दोनों ने मिलकर 5 ओवर में ही स्कोर 70 रन पहुंचा दिया। हालांकि Gerald Coetzee ने पावरप्ले का आखिरी ओवर मेडन फेंकते हुए 1 विकेट भी लिया। पावरप्ले की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 70 रन था।

Marcus Stoinis भी अगले ही ओवर में आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की टीम संकट में नजर आ रही थी लेकिन मार्श और Tim David ने मिलकर दबाव वापस अफ्रीका के गेंदबाजों पर डाल दिया। मार्श ने मात्र 22 गेंदों मे अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। डेविड ने शुरुआत में पिच को समझने में थोड़ा सा वक्त लिया लेकिन उसके बाद वो नहीं रुके।

Tim David: डेविड ने भी दिखाई अपनी ताकत

डेविड ने 28 गेंदों मे 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। जबकि मार्श एक छोर पर खड़े थे और उन्होंने नाबाद 92 रनों की कप्तानी पारी खेली। मार्श ने 49 गेंदों मे 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 92 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज Lizaad Williams रहे। उन्होंने 4 ओवरों में 44 रन देकर 3 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका के लिए 227 रनों का पीछा करना बहुत मुश्किल था। साउथ अफ्रीका की शुरुआत बहुत खराब रही। Temba Bavuma पहले ही ओवर में Marcus Stoinis की गेंद पर बोल्ड हो गए। Rassie Van Der Dussen और Reeza Hendricks ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर काउंटर अटैक करना शुरू किया। लेकिन ये साझेदारी ज्यादा देर नहीं चल सकी और 5वें ओवर में Dussen आउट हो गए।

Aiden Markram: एडेन ने किया किया निराश

पहले मैच में कप्तानी कर रहे Aiden Markram भी कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 7 रन बनाकर चलते बने। 9वें ओवर में ही अफ्रीका की आधी पारी डगआउट वापस जा चुकी थी। लेकिन हेंड्रिक्स और Marco Yansen ने मिलकर अफ्रीका को 100 रनों के अंदर ऑल आउट होने से बचा लिया।

हेंड्रिक्स एक छोर पर लड़ते रहे और अपना अर्धशतक भी पूरा किया। लेकिन वो अफ्रीका की हार को नहीं टाल सके। ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से ये मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से Tanveer Sangha ने 4 ओवरों में 31 रन देकर 4 विकेट लिए। मिचेल मार्श को शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। 

आकाश अवस्थी, दिल्ली विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन के छात्र है। इनकी खेल और राजनीति में विशेष दिलचस्पी है और उन मुद्दों पर लिखना पसंद करते है।