Australia Tour Of South Africa 2023, Marco Jansen
News

Australia Tour Of South Africa 2023: ‘Marco Jansen’ और ‘Aiden Markram’ के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को किया चित्त

Australia Tour Of South Africa 2023: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 2–0 से पीछे होने के बाद भी वनडे सीरीज में परास्त कर दिया है। अफ्रीका ने 5 मैचों की वनडे सीरीज 3–2 से अपने नाम कर ली है। अफ्रीका के लिए ये सीरीज जीत बहुत ज्यादा मायने रखती है क्योंकि उन्होंने पीछे से आकर ये सीरीज जीती है और इसके बाद उन्हें सीधे वर्ल्ड कप खेलना है।

Quinton DeCock: आखिरी मैच में नहीं छोड़ पाए छाप 

ऑयट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और कप्तान Temba Bavuma बिना खाता खोले रन आउट हो गए। अपनी सरजमीं पर अपना आखिरी मैच खेल रहे Quinton DeCock ने कुछ अच्छे शॉट्स तो जरूर लगाए लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दम पर बांधे हुए थे। और नियमित अंतराल पर विकेट भी ले रहे थे। लेकिन Aiden Markram और David Miller ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को दबाव में डाला। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के फील्डरों ने बखूभी साथ निभाया।

Aiden Markram: जल्दबाजी कर बैठे एडेन 

Markram अपना शतक पूरा करने से 7 रनों से चूक गए। पार्ट टाइम गेंदबाज Tim David की गेंद को स्वीप करने के प्रयास में वो कैच आउट हो गए। वो इस गेंद को बड़े आराम से कही भी खेल सकते थे लेकिन वो जल्दबाजी कर बैठे और अपना विकेट गवां दिया। Marco Jansen इस मैच में अपनी छाप छोड़ने के इरादे से उतरे थे।

Marco ने पहले अपने बल्ले से तेज तर्रार पारी खेली और साउथ अफ्रीका को पार स्कोर के पास ले जाने में मदद की। जबकि आखिरी ओवर में Andile Phekhulwayo ने Michael Neser को 3 छक्के और 1 चौका लगाकर टीम को बढ़िया स्कोर तक पहुंचा दिया। अफ्रीका ने 50 ओवरों में 315 रन बनाए।

Australia Tour Of South Africa 2023: मार्श को दिखाना होगा धैर्य

ऑस्ट्रेलिया ने हमेशा की तरह शुरुआत तो बहुत तेज की लेकिन वो उसको कायम नहीं रख पाए। Mitchell Marsh और Marnus Labuschange ने समझदारी के साथ स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया। दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया को अच्छी परिस्थिति में लेकर आ रहे थे। लेकिन कप्तान Marsh और Marnus गलत शॉट खेलकर आउट हो गए।

Yansen के ओवर में Marsh पहले ही 2 छक्के जड़ चुके थे और तीसरा छक्का मारने के प्रयास में वो डीप थर्डमैन पर कैच आउट हो गए। जबकि Marco के अगले ही ओवर में Marnus हुक करने के प्रयास में कैच आउट हो गए। इन दोनों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी इस सीरीज में एक बार और ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। Marco ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।

Marco Jansen: गेंद और बल्ले के साथ छा गए मार्को 

ऑस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाज पिच पर बहुत कंफर्टेबल लग रहे थे लेकिन बेवजह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वो आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की टीम जब आउट हुई तब भी उन्हें जरूरी रन रेट की कोई दिक्कत नहीं थी और उनका रनरेट साउथ अफ्रीका से आगे चल रहा था। Marco को ऑलराउंड प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। 

आकाश अवस्थी, दिल्ली विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन के छात्र है। इनकी खेल और राजनीति में विशेष दिलचस्पी है और उन मुद्दों पर लिखना पसंद करते है।