Asia Cup 2023, Rohit Sharma
News

Asia Cup 2023: भारतीय कप्तान Rohit Sharma ने श्रीलंका के खिलाफ हासिल की खास उपलब्धि

Asia Cup 2023: भारत के कप्तान Rohit Sharma ने एशिया कप में अपने नाम एक और कीर्तिमान रच लिया है। श्रीलंका के खिलाफ Rohit ने ये उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ऐसे करने वाले वो 6वें भारतीय और दूसरे सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Rohit Sharma: पूरे किए 10,000 रन 

Rohit ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 10,000 रन पूरे कर लिए है। वो वनडे में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए है। रोहित ने मात्र 248 मैचों की 241 पारियों में 10,000 रन पूरे कर लिए है।

सबसे तेज 10,000 रन पूरे करने का कीर्तिमान भारतीय बल्लेबाज Virat Kohli के नाम पर है। Kohli ने 213 मैचों की 205 पारियों में ही 10,000 रन पूरे कर लिए थे। रोहित 6वें भारतीय बन गए है जिन्होंने वनडे में 10 हजार रन पूरे कर लिए है।

Asia Cup 2023: छक्का जड़कर हासिल की उपलब्धि

Rohit ने एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ छक्का लगाकर अपने 10,000 रन पूरे कर लिए। Rohit ने Matheesa Pathirana की शॉर्ट बॉल को स्क्वायर लेग के ऊपर से पुल करके वनडे में अपने 10,000 रन पूरे कर लिए है।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। Rohit और Shubhman ने मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 11.1 ओवर में 80 रन जोड़े। लेकिन श्रीलंका के युवा लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज Dunith Wellage ने एक बार फिर भारत की कमजोरी को उजागर कर दिया।

Shardul Thakur: पिच को देखते हुए लिया गया फैसला

भारतीय टीम ने अपनी टीम में सिर्फ एक बदलाव किया। पिच को देखते हुए भारतीय टीम ने Shardul Thakur की जगह Axar Patel को टीम में मौका दिया गया।

भारतीय बल्लेबाज लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजों के सामने पिछले कुछ समय से जूझते नजर आ रहे हैं। Dunith Wellalge ने 2 ओवर में ही Rohit Sharma, Shubhman Gill और Virat Kohli को आउट करके भारत को बैकफुट में ढकेल दिया। 

Rohit Sharma ने आउट होने से पहले अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। लेकिन Wellage ने बहुत ही धारदार गेंदबाजी की। जिसकी वजह से भारतीय बल्लेबाज उनको समझने में कामयाब नहीं हुए थे।

आकाश अवस्थी, दिल्ली विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन के छात्र है। इनकी खेल और राजनीति में विशेष दिलचस्पी है और उन मुद्दों पर लिखना पसंद करते है।