Asia Cup 2023, Dasun Shanaka
News

Asia Cup 2023: श्रीलंकाई गेंदबाज Dunith Wellalage ने भारत के खिलाफ हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Asia Cup 2023: श्रीलंका के युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर Dunith Wellalage ने भारत के खिलाफ अपने नाम खास उपलब्धि हासिल कर ली है। वो सबसे कम उम्र में 5 विकेट लेने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज बन गए है। Wellalage ने भारत के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में 5 विकेट लिए है।

Asia Cup 2023: दुनिथ के आगे फीकी नजर आए भारतीय बल्लेबाज

Wellage ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को कम स्कोर में सिमेटने में अहम भूमिका निभाई। Wellalage ने 10 ओवरों में 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए। भारत को जल्दी आउट करने का श्रेय Wellalage को जाता है। दूसरी तरफ से पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर Charith Asalanka ने भी भारतीय बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसा लिया।

Wellage ने भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करके एक बार फिर पूरी दुनिया को बता दिया कि भारतीय टीम लेफ्ट आर्म गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती है। यह पहली बार नहीं है जब भारतीय टीम को किसी लेफ्ट आर्म गेंदबाज ने परेशान किया है। भारतीय टीम पिछले कुछ सालों में जितने भी मैचों में हारी हैं उसमें लेफ्ट आर्म गेंदबाजों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

Mitchell Starc: लेफ्ट इज नॉट राइट फॉर इंडियन टीम

भले ही 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में Mohammad Amir, 2019 में Trent Boult, 2021 में Shaheen Afridi और Trent Boult और 2022 में Mitchell Starc और Mathew Kuhnemann के आगे भारतीय टीम चारों खाने चित्त हो गई थी।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान Rohit Sharma और Shubhman Gill ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद Wellalage ने अपना खेल शुरू किया।

K L Rahul: राहुल ने जारी रखी अच्छी फॉर्म

उन्होंने Shubhman, Virat और Rohit को आउट करके भारतीय टीम को बैकफुट में ढकेल दिया। पिछले मैच के शतकवीर K L Rahul ने इस मैच में अच्छी शुरुआत की लेकिन वो भी ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सके। Ishan Kishan भी Rahul का भरपूर साथ दे रहे थे।

दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भारतीय टीम का लोअर मिडल ऑर्डर चरमरा गया। और कोई भी बल्लेबाज कुछ नहीं कर सका। भारतीय टीम के बल्लेबाज पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर Charith Asalanka की भी गेंदें नहीं समझ पाए और अपना विकेट गंवाते रहे।

Axar Patel: अक्षर को करना होगा अच्छा फिनिश

हालांकि इस मैच में मौका पाने वाले Axar Patel अच्छी लय में नजर आ रहे थे। लेकिन वो स्कोर को तेजी से बढ़ाना शुरू करते कि उसके पहले बारिश होने लगी। बारिश होने के पहले भारतीय टीम 47 ओवरों में 197 रन बना चुकी थी। Axar Patel 15 रन और Mohammad Siraz 2 रन बनाकर खेल रहे थे। 

 

आकाश अवस्थी, दिल्ली विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन के छात्र है। इनकी खेल और राजनीति में विशेष दिलचस्पी है और उन मुद्दों पर लिखना पसंद करते है।