Surya Kumar Yadav | Indian Cricketer |
News

आईपीएल में 11 साल इंतजार के बाद चमका यादव का सूर्य  

क्र‍िकेटर सूर्य कुमार यादव ने फटाफट क्र‍िकेट (IPL) खेलने की शुरुआत 2012 से की। लेक‍िन, आईपीएल में शतक बनाने में उन्‍हें 11 साल लग गए। इस दौरान वह 135 मैचों में 120 पारी खेल चुके थे। 2023 के आईपीएल में उन्‍होंने पहली बार सेंचुरी बनाई। और बनाई तो जबरदस्‍त बनाई। केवल 49 गेंदों में 103 रन ठोंक द‍िए। 11 चौके और छह छक्‍के जड़ कर।

आईपीएल 2023 को यह शानदार 57वां मुकाबला 12 मई, 2023 को हुआ। यादव गुजरात टाइटंस के ख‍िलाफ मुंबई इंड‍ियंस की ओर से खेल रहे थे।

Also Read: 13 वर्ष में खेलना शुरू किया, 18 में टीम इंडिया में शामिल हो गये, रवि शास्त्री के जीवन के रोचक किस्से

सूर्य कुमार यादव ने 2012 में छह अप्रैल को पुणे वॉर‍ियर्स के ख‍िलाफ मुंबई के वानखेड़े स्‍टेड‍ियम में पहला आईपीएल मैच खेला था। 2013 में भी वह मुंबई की ओर से ही खेले। उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हुए।

केकेआर में कुछ साल रहने के बाद उन्‍हें फ‍िर से मुंबई इंड‍ियंस ने ले ल‍िया। 2018 में मुंबई ने उनसे ओपन‍िंग करवाई। उस साल वह मुंबई के नंबर वन स्‍कोरर (कुल 512 रन) रहे। साल-दर-साल सूर्यकुमार यादव ने अपना प्रदर्शन बेहतर क‍िया। 2023 के सीजन में उन्‍होंने यादगार खेल द‍िखाया। वैसे, सूर्यकुमार का उसूल है क‍ि वह अच्‍छा खेलें या बुरा, मैदान से आने के बाद क्र‍िकेट की बातें नहीं करते।

ये बातें तभी होंगी अगर सारे ख‍िलाड़ी ही एक साथ बैठे हों। मैच से आने के बाद वह खेल का वीड‍ियो देखते हैं। वीड‍ियो देख कर यह समझने की कोश‍िश करते हैं कि‍ क‍िसने कैसी पर‍िस्‍थ‍ित‍ि में कैसा शॉट खेला।

सूर्यकुमार यादव ने पर्थ में दक्ष‍िण अफ्रीका के ख‍िलाफ अर्द्धशतकीय पारी खेली थी। यह पारी उनके ल‍िए हमेशा याद रखने लायक पार‍ियों में है। मैच से पहले उन्‍होंने 15 म‍िनट नेट प्रैक्‍ट‍िस की। उन्‍होंने केवल 15 गेंदों का सामना क‍िया औश्र बैट‍िंग कोच से कह द‍िया क‍ि आज तो अपना काम हो गया। जैसी भी बैट‍िंग की जरूरत होगी, कर लेंगे।

सूर्य कुमार यादव टैटू के बड़े शौकीन हैं। उन्‍होंने दाएं हाथ पर माता-प‍िता के नाम के साथ-साथ उनकी तस्‍वीर भी गुदवा रखी है।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।