आईपीएल 2023 के पहले सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत को दिया मैसेज, डेविड वार्नर पर दिल्ली कैपिटल्स का दारोमदार
आईपीएल 2023 के मुकाबले शुरू होने से ऐन पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल के डायरेक्टर सौरभ गांगुली ने ऋषभ पंत को लेकर एक बयान दिया है। गांगुली ने एक प्रेस रिलीज जारी कर पंत को सलाह दी है कि वह अभी अपना चोट ठीक करने पर ध्यान दें।
गांगुली की ऋषभ को सलाह- जख्म पूरी तरह से ठीक होने पर ध्यान दें
गांगुली ने कहा कि यह बात सही है कि नेशनल टीम में भी ऋषभ पंत की कमी खल रही है। वह अभी युवा हैं और कैरियर का काफी समय उनके पास बचा हुआ है। वह एक खास खिलाड़ी हैं और इसलिए उन्हें अपने जख्म को पूरी तरह से ठीक होने के लिए पर्याप्त समय देना चाहिए। मैं उन्हें शुभकामना देता हूं और मैं उनसे जल्दी मुलाकात भी करूंगा।
दिसंबर 2022 में एक हादसे में ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गये थे
बता दें कि ऋषभ पंत एक हादसे का शिकार हो गए थे। 30 दिसंबर, 2022 को एनएच-58 पर उनकी गाड़ी बेकाबू हो गई थी। उसके बाद उन्हें काफी चोट आई थी। उनके सिर, गर्दन, घुटने सहित कई जगह गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें अच्छे इलाज के लिए मुंबई भेजा गया था।
ऋषभ की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वार्नर करेंगे
पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स ने टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर को सौंपी है। ऋषभ पंत ने आईपीएल के 98 मैच खेले हैं। उन्होंने 34.61 की औसत से 2838 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं।
आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर 128 रन का है। आईपीएल ऑक्शन 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। ऋषभ पंत 25 साल के हैं और उत्तराखंड में हरिद्वार के रहने वाले हैं।
पंत को 2021 में दिल्ली कैपिटल का कप्तान बनाया गया था। उस समय के कप्तान श्रेयश अय्यर चोट के कारण टीम में नहीं लिए गए थे तो पंत को कप्तानी मिली थी। 2022 में भी दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को बतौर खिलाड़ी और कप्तान टीम में बरकरार रखा।
ऋषभ पंत का IPL Record
उन्होंने 2022 में 340 रन बनाए। लेकिन वह अपनी टीम को प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा सके थे। 2019 के बाद पहली बार ऐसा हुआ था जब दिल्ली कैपिटल आईपीएल प्लेऑफ में नहीं थीं।